वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड 30 रन से हारा:गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके; रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रन बनाए
वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को ग्रुप सी के मैच में 30 रन से हराया। कैरेबियाई टीम इस टूर्नामेंट में 10 साल बाद इंग्लैंड को हरा सकी है। उसे आखिरी जीत 2016 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली थी। जब कॉर्लोस ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स की आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के मारकर जिताया था। बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 197 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 18.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। सैम करन ने नाबाद 43 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 33 रन और फिल सॉल्ट ने 30 रन बनाए। गुडकेश मोती ने 3 विकेट झटके। दो विकेट रोस्टन चेज को मिले। अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने एक-एक विकेट लिया। 2 बैटर्स रनआउट हुए। टॉस हारकर बैटिंग कर रही वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। शेरफन रदरफोर्ड ने 7 छक्के लगाकर 76 रन बनाए। आदिल रशीद और जैमी ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और सैम करन को एक-एक विकेट मिला। 15वें मैच का स्कोरबोर्ड ग्रुप-सी में नंबर-1 पर आया वेस्टइंडीज लगातार दो जीत के साथ वेस्टइंडीज ने ग्रुप-सी के पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर जगह बना ली है। टीम के पास 2 मैच के बाद 4 अंक हैं। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड 2-2 अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। स्कॉटलैंड का नेट रन रेट इंग्लिश टीम से बेहतर है। नेपाल और इटली को पहली जीत का इंतजार है। ये दोनों चौथे और 5वें नंबर पर हैं। मैच की अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
