Slap-Gate Video: ललित मोदी ने एस श्रीसंत की पत्नी को दिया जवाब, कहा- मैंने सच बता दिया
ललित मोदी ने एस. श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी की आलोचना का जवाब दिया है। उन्होंने श्रीसंत और माइकल क्लार्क पर 2008 के आईपीएल स्लैप-गेट कांड का एक अनदेखा वीडियो जारी करने के लिए निशाना साधा था। इसमें उनके पति श्रीसंत और हरभजन सिंह शामिल थे। मोदी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने बस सच्चाई सामने लाने का काम किया है।
