Saiyaara Trailer: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, नोट कर लें डेट
अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे फिल्म सैयारा (Saiyaara Movie) से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा भी हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी।
