‘महिला टीम ने World Cup Trophy पूर्व क्रिकेटर्स के साथ शेयर की, पुरुषों ने ऐसा कभी नहीं किया’, R Ashwin ने दिया कड़ा बयान
R Ashwin News: भारतीय पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली ODI वर्ल्ड कप जीत के बाद उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत कौर की टीम ने अपनी जीत का जश्न मनाते हुए मिताली राज, झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा जैसी दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों को सम्मान दिया, जो भारतीय पुरुष टीम ने कभी नहीं किया। अश्विन ने महिला टीम की इस दिल छू लेने वाली पहल की जमकर तारीफ की।
