भूषण कुमार संग अफेयर वाली पोस्ट पर Nora Fatehi ने किया कमेंट, फैंस ने पूछा – ‘सच बताओ’
अभिनेत्री नोरा फतेही के टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ अफेयर की अफवाहें फिर से चर्चा में हैं। यह तब हुआ जब नोरा ने एक पुराने रेडिट थ्रेड पर कमेंट किया, जिसमें उनके और भूषण कुमार के कथित अफेयर का जिक्र था। भूषण कुमार पहले से ही दिव्या खोसला कुमार से शादीशुदा हैं।
