चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश को झटका… पढ़ें ट्रेड डील से अमेरिका के बाजार में कैसे छा जाएगा भारत
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने की घोषणा की, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने 500 बिलियन डॉलर से अधिक की ट्रेड डील का दावा किया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस कदम से अमेरिका में भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी, जिससे भारत चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में आ जाएगा।
