BHOOT POLICE Film Review: थोड़ा हंसाती है, लेकिन डरा नहीं पाती सैफ अली खान की भूत पुलिस
पवन कृपलानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की शुरुआत में अंधविश्वास की आड़ में होने वाली ठगी का प्रसंग है। उन्होंने भूत होने या न होने को लेकर कंफ्यूजन क्रिएट करने की कोशिश की है लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो पाए हैं।
