सात फेरों का खूनी अंत: पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

ग्वालियर की दर्पण कालोनी में रात करीब 11 बजे सनसनी फैल गई। जब एक के बाद एक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। यहां एक सिरफिरे युवक ने अपनी ही पत्नी की घर के अंदर गोलियों से भूनकर हत्या कर डाली। छोटी-छोटी बात पर दंपती के बीच रोज झगड़ा होता था। रोज की पारिवारिक कलह का खूनी अंत हुआ, जिसमें महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Jagran Hindi News – news:national