ऑपरेशन सिंदूर से खौफ में आतंकी, गुलाम जम्मू-कश्मीर से अपने ठिकाने हटा रहे जैश और हिजबुल मुजाहिदीन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन ने अपने ठिकाने गुलाम जम्मू-कश्मीर से खैबर पख्तूनख्वा स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। यह फैसला इन संगठनों के महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव को दर्शाता है। अब वे गुलाम जम्मू-कश्मीर को भारतीय हमलों के लिहाज से असुरक्षित मानते हैं जबकि अफगानिस्तान की सीमा से निकट होने के कारण खैबर पख्तूनख्वा अधिक सुरक्षित है।

Jagran Hindi News – news:national