Sikandar Box Office: हार गया सिकंदर! इन 7 फिल्मों का ‘सिंहासन’ हिला भी नहीं पाए Salman Khan
सलमान खान (Salman Khan) ईद पर एक बार फिर से अपने फैंस के बीच आए। उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म सिकंदर बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की ओपनिंग ली है। ऐसा लगा था कि साल भर के ब्रेक के बाद ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ेगी लेकिन पहले ही दिन सिकंदर इन सात फिल्मों से हार गई।
